गोवा में समुद्र तट पर ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म

by sadmin
Spread the love

सोमवार को गोवा में स्थित आरामबोल समुद्र तट के पास एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ब्रिटिश महिला ने आरोप लगाया है कि स्थानीय निवासी जोएल विंसेंट डिसूजा ने 2 जून को समुद्र तट पर उसके साथ दुष्कर्म किया।ब्रिटिश महिला ने कहा कि वह पति के साथ गोवा घूमने आई थी और समुद्र के आसपास के इलाके के होटल में ठहरी थी। लेकिन शाम में उसे समुद्र किनारे घूमने का मन किया तो वह चली आई और उसके पति वहीं होटल में ठहरे थे। समुद्र तट पर आराम करने के दौरान ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने पति के साथ गोवा दौरे पर आई पीड़िता ने सोमवार शाम को ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!