भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा आज किसान चौपाल का आयोजन रावण भाटा जामुन में किया गया । जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राकेश पांडे जी, श्री सांवलाराम डाहरे जी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय वाजपेई, प्रदेश आरटीआई के सदस्य यशवंत सिंह ठाकुर , भाजपा जामुल मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश यादव के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।सर्वप्रथम हमारे नेता द्वारा मां भारती के छाया चित्र पर चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । उसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प हार और अबीर लगाकर किया गया । श्री राकेश पांडे जी ने कहा मोदी सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष में किसान का विभिन्न योजनाओं से सीधा संपर्क हो गया है प्रत्येक वर्ष किसान के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए 6000 वार्षिक किस्त दिया जा रहा है । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीजों का बीमा किया जा रहा है जिससे बाढ़ में किसानों का फसल नष्ट हो जाता है उसका योजना के तहत लाभ दिया जाता है । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर के लोगों को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले को ₹235000 दिया जा रहा है लेकिन ग्रामीण अंचल में भूपेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद कर दिया गया है जिससे ग्राम के गरीब लोग परेशान हैं उसी प्रकार प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत उज्जवला सौर ऊर्जा के माध्यम से ग्राम में लोगों का लाभ दिया जा रहा है । इस प्रकार अनेक योजना अंत्योदय अंतिम व्यक्ति तक के लोगों को पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री के द्वारा सीधे किया जा रहे हैं । श्री डाहरे ने कहां की प्रदेश की भूपेश सरकार कंपोस्ट खाद बताकर मिट्टी को किसानों को भेजा जा रहा है जो गोबर को प्रदेश सरकार 2 रुपे में लेता है उसी गोबर को ₹10 में किसानों को बेचा जा रहा है सहकारी समिति में यह कंपोस्ट खाद लेना अनिवार्य कर दिया गया । जोकि किसानों के हित में नहीं है । निश्चय वाजपेई जी ने कहा सहकारी समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं दिया जाना है इससे किसान परेशान हो रहे और कुछ दिनों पश्चात किसानों को धन थरहा आदि देने का समय आ गया है लेकिन वर्तमान तक किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पाया है किस प्रकार किसान अपने धान को बोयेगे । इसी प्रकार अनेक कमियां प्रदेश सरकार के हैं जो कि सिर्फ लोगों को झूठा आश्वासन देकर सरकार में बैठा है जिसे हम चौपाल के माध्यम से किसानों को बताएंगे और पूरे चौपाल कार्यक्रम में संकल्प लिया थी प्रदेश कि सरकार को आने वाले समय में जड़ से उखाड़ कर फेकने का संकल्प लिया जिसमें सभी ने संकल्प को पारित किया । इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शरद सिंह,मंडल के महामंत्री मनीष साहू, जितेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार पांडे, श्रीमती राजेश्वरी रेड्डी, श्रीमती दुर्गा देवांगन, लक्ष्मीनारायण छतरी, बीआर रामटेके, राकेश वर्मा, सुभाष पंचाल, राजेश यादव, हर्ष वशिष्ठ, मोर्चा की महामंत्री संजय साहू, लवली दीपक गुप्ता, हरीश वर्मा, अश्वनी यादव, जवाहर चौहान, हेमंत देवांगन, प्रशांत गुप्ता जी, खम्मन सिंह ठाकुर, रवि राव, उमेंद्र वर्मा, कमल सिंह चुम्मन वर्मा, अजय निर्मल, चंद्रिका यादव, , खुदीराम, दीपक सिंह, आशीष पांडे, आयुष पांडे , देरहा राम देश लहरे ,केदार राम साहू, गंगाधर देश लहरे बसंत यादव मुकेश ठाकुर, पुनाराम, मनोहर, सुभाष यादव आशीष पांडे विक्रांत सोनी, शुभम साहू, परसराम देवांगन, कमल सीने, श्याम, विवेक जायसवाल, सुनील कुमार वर्मा, बसंत कुमार यादव, सागर यादव ,उमेश साहू, शनि देवांगन, जितेंद्र कुमार साहू, हेमंत देवांगन, चंद्रिका यादव, राजेश साहू उपस्थित रहे ।
66
