उत्तराखंड मे यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 26 यात्रियों की मौत

by sadmin
Spread the love

उत्तरकाशी में चारधाम यात्रियों से भरी बस संख्या- यूके 04- पीए-1541 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। शाम करीब पौने सात बजे डामटा के पास रिखाऊ खड्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस के गहरी खाई में गिर जाने से 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चालक समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डामटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पुरोला के थानाध्यक्ष ने बताया कि, 8 शवों को खाई से निकाला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वाहन तेज गति में था। तेज रफ्तार होने के कारण पास देते समय वाहन सड़क से बाहर निकल गया और गहरी खाई में जा गिरा। 26 तीर्थयात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय तेज रफ्तार और थोड़ी सी भी असावधानी जान पर भारी पड़ती है। डामटा के पास यात्रियों की बस ऐसे निर्जन स्थान पर खाई में गिरी कि, कोई इनकी चीख पुकार सुनने वाला तक मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि, यहां से वाहनों में जा रहे यात्रियों को हादसे का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर दो से तीन गाड़ियां पास हो सकती हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिजनों को दो दो लाख और घायलों के परिजनों को पचास, पचास हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!