ब्रिटेन ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया हफ्ते में चार दिन काम का नियम

by sadmin
Spread the love

लंदन । कई देश हफ्ते में 4 दिन काम के फॉर्मूले पर आगे बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन भी फोर डे वर्क वीक क्लब में शामिल होने जा रहा है। ब्रिटेन में 1 जून से हफ्ते में चार दिन का काम का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। इसे देश की 60 बड़ी कंपनियां लागू कर रही हैं। करीब छह महीने तक चलने वाले इस ट्रायल में कंपनियां अपने कर्मचारियों से हफ्ते में चार दिन या अधिकतम 32 घंटे काम लेंगी। यानी कर्मचारियों को हर हफ्ते तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। इसमें देश की 60 बड़ी कंपनियों के 3000 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इस दौरान कर्मचारियों की सैलरी में कोई बदलाव नहीं होगा। श्रम अर्थशास्त्री लेबर इकनॉमिस्ट जोनाथन बॉयस ने कहा इसमें सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि उत्पादकतदा को कैसे मापा जाएगा। कर्मचारियों को पांच दिन का काम चार दिन में करना होगा। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात ने सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए जनवरी 2022 से सप्ताह में काम के दिनों को पांच से घटा कर अब साढ़े चार कर दिया गया है। शुक्रवार को आधा दिन काम यानी हाफ-डे वर्किंग रहती है। शनिवार और रविवार को पूरी तरह छुट्टी। माना जा रहा है कि जल्द ही निजी सेक्टर में भी इसी तरह के नियम लागू किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस समय दुनिया के सात देशों में यह नियम लागू है। जापान की पैनासोनिक पहली जापानी कंपनी है, जिसने इस नियम को लागू किया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!