फिल्मी पर्दे पर भी दिखेगा आजादी के 75 वर्षों का जश्न

by sadmin
Spread the love

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के चलते अब बॉलीवुड में भी आजादी का जश्न मनाया जाएगा।15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव आजादी के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से फिल्म निर्माताओं को एडवाइजरी की गई है, जिसके तहत फिल्मी पर्दे पर भी अनोखे अंदाज में देश की आजादी का जश्न मनेगा।दरअसल, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर भारतीय फिल्मों के सभी निर्माताओं को एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि सभी फिल्म निर्माता अपनी 2022 और 2023 के दौरान बनी फिल्मों में आजादी का अमृत महोत्सव के लोगो को प्रदर्शित करें।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!