पुतिन ने रूसी नागरिकता को तेजी से अमल में लाने के लिए आदेश जारी किया

by sadmin
Spread the love

कीव । खेरसॉन और जापोरिजिया क्षेत्र पर लागू होने वाले पुतिन के आदेश के बाद रूस की पूर्वी यूक्रेन के बीच स्थित क्षेत्र पर पकड़ मजबूत हो सकती है, जहां मास्को समर्थित अलगाववादियों ने क्रीमिया प्रायद्वीप सहित कुछ क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिणी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में निवासियों के लिए रूसी नागरिकता को तेजी से अमल में लाने के लिए आदेश जारी किया, जबकि मॉस्को में सांसदों ने विस्तारित रूसी सेना को मजबूत करने के लिए एक विधेयक पारित किया। रूसी सेना डोनबास के लिए व्यापक यु्द्ध लड़ रही है। क्रेमलिन के अपनी सैन्य मशीनरी को मजबूत करने की कोशिश के संकेत के तौर पर, रूसी सांसदों ने स्वैच्छिक सैन्य अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने वाले व्यक्तियों के लिए 40 साल की आयु सीमा को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की। रूसी संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष आंद्रेई कार्तपोलोव ने कहा कि इस उपाय से ‘‘इन-डिमांड’’ कौशल वाले लोगों को काम पर रखना आसान होगा। रुसी अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन में केवल स्वयंसेवक अनुबंध सैनिकों को लड़ने के लिए भेजा जाता है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि युद्ध के शुरुआती चरणों में गलती से कुछ सैनिकों को लड़ाई में शामिल किया गया था। क्रेमलिन ने कहा कि पड़ोसी देश पर रूस के आक्रमण के तीन महीने बाद पुतिन ने मॉस्को में एक सैन्य अस्पताल में यूक्रेन में घायल हुए कुछ सैनिकों से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!