कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप के गठन का किया एलान

by sadmin
Spread the love

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में सुधारों के लिए टास्क फोर्स-2024 और सलाहकार समूह का गठन कर दिया है। राजस्थान के उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में इसका एलान किया गया था। सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर में टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए टास्क फोर्स, पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप और सेंटर प्लानिग ग्रुप बनाया है। पार्टी के पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद के नाम हैं। वहीं टास्क फोर्स 2024 में पी चिदंबरम, जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल जैसे नाम हैं। भारत जोड़ो यात्रा के मकसद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन मजबूत करना है

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!