असम में बाढ़ से भारी तबाही

by sadmin
Spread the love

असम में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिल रही है। बाढ़ और भूस्खलन की दोहरी मार लोग झेल रहे हैं। बाढ़ की स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा है। बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। असम के 34 जिलों में से 22 जिलें गंभीर रूप से बाढ़ग्रस्त हैं। नागांव ज़िले के दिफालू गांव में किसान अपने बाढ़ग्रस्त खेतों में धान की फसल काट रहे हैं। एक किसान का कहना है, ‘हमने अपनी फसल का एक बड़ा हिस्सा खो दिया है और जो कुछ बचा है उसे बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि हमें अपने परिवार के लिए कुछ मिल सके।’इस बीच, राज्य के 34 में से 22 जिलों में 7.19 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए की विज्ञप्ति में 22 जिलों के 2,095 गांवों के 1,41,050 बच्चों सहित कुल 7,19,425 लोग प्रभावित हुए हैं। इसने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया बलों और स्वयंसेवकों की मदद से कुल 26,489 फंसे हुए लोगों को निकाला गया है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में कुल 624 राहत शिविर और 729 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। कुल 1,32,717 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। 1,30,596.12 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!