दिल्ली में सुबह झमाझम बारिश

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । गर्मी से परेशान दिल्ली वासियों के लिए सोमवार सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह आंधी आई और फिर लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की हुई और लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। सोमवार सुबह साढ़े 5 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी है। दरअसल, नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह तेज आंधी के साथ बारिश हुई. दिल्ली में अभी भी हवा काफी तेज चल रही है और लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है. बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. दिल्ली में दिल्ली में बारिश की वजह का असर विमान परिचालन पर भी पड़ा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा है कि खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है. यात्रियों से अनुरोध है कि अपडेटेड फ्लाइट इनफॉर्मेशन के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. इसके अलावा, तेज आंधी की वजह से धौलाकुँआ इलाके में पेड़ भी सड़क पर गिर गए हैं.
वहीं, आईएमडी ने ट्वीट कर बताया कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में 50-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. बता दें कि रविवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था, जिसमें पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में सोमवार को 50-60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई थी.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!