तालिबान ने UN सहायता मिशन की महिलाओं को हिजाब पहनने का दिया आदेश

by sadmin
Spread the love

अफगानी महिलाओं के लिए बुर्का अनिवार्य करने के बाद तालिबान ने अब अफगानिस्तान स्थित संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की महिला कर्मियों को भी हिजाब पहनने का फरमान सुनाया है। यह आदेश धार्मिक मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया है।मंत्रालय के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उसके कर्मचारी संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के बाहर खड़े रहकर महिला कर्मियों की निगरानी करेंगे।अगर कोई महिला कर्मी बिना हिजाब पाई गई, तो उसे विनम्रता से समझाया जाएगा। यूएन दफ्तर के बाहर महिला कर्मियों के लिए हिजाब अनिवार्य करने संबंधी पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि महिला कर्मियों के लिए चादरी या बुर्का पहनना बेहतर होगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!