बायर्न म्यूनिख क्लब को छोड़ना चाहते हैं स्टार लेवेंडोव्सकी

by sadmin
Spread the love

जर्मनी की शीर्ष फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा के शीर्ष स्कोरर रॉबर्ट लेवेंडोव्सकी दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख छोड़कर जाना चाहते हैं। बायर्न स्पोर्टिंग के निदेशक हसन सालिहामिदजिक ने कहा कि पोलैंड के स्टार लेवेंडोव्सकी ने अनुबंध में विस्तार की क्लब की पेशकश ठुकरा दी है। तैंतीस साल के लेवेंडोव्सकी का क्लब के साथ एक और सत्र का अनुबंध है।वोल्फस्बर्ग के खिलाफ बायर्न के 2-2 से ड्रॉ के दौरान बुंदेसलीगा सत्र का 35वां गोल दागने वाले लेवेंडोव्सकी ने कहा, हां, मेरा एक और साल का अनुबंध बचा है। अगर कोई पेशकश आती है तो हमें इस बारे में सोचना होगा, क्लब को भी। दोनों पक्षों को भविष्य के बारे में सोचना होगा। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!