त्रिपुरा में बीजेपी विधायक दल ने चुना अपना नेता, माणिक साहा बनेंगे त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली माणिक साहा त्रिपुरा के नए सीएम होंगे। बीजेपी आलाकमान के निर्देश पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा की प्रदेश के नए मुखिया के तौर पर नियुक्ति हो गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले त्रिपुरा में यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। साहा बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे। इससे पहले त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब के सीएम पद से इस्तीफा दिया। बताया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान उन्हें पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है। माणिक साहा को त्रिपुरा के नए सीएम का पद देने से एक बात साफ हो गई है कि बीजेपी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में साहा के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। माणिक साहा को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और आपके नेतृत्व में, त्रिपुरा विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छुएगा।” बिप्लब देब ने भी साहा को भाजपा विधायक दल का नेता बनने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर माणिक साहा जी को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व में त्रिपुरा समृद्ध होगा।” गौरतलब है कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल चुनाव होंगे। बीजेपी 2018 में राज्य में सीपीएम के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के 25 साल लंबे शासन को खत्म करके सत्ता में आई थी। इस बार उसे तृणमूल कांग्रेस से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसने पिछले साल हुए निकाय चुनावों में तीसरा सबसे बड़ा वोट शेयर हासिल किया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!