प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

by sadmin
Spread the love

प्रियंका और निक ने पहली बार अपनी बेटी को गले लगाया। रविवार को जब दुनियाभर में ‘मदर्स डे’ का जश्न मनाया जा रहा था, तब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का घर पर स्वागत कर रहे थे। बता दें कि रविवार को देर रात प्रियंका और निक जोनस ने पहली बार बेटी के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में निक और प्रियंका साथ में बैठे हुए हैं। प्रियंका की गोद में उनकी बेटी दिखाई दे रही है, जिसे उन्होंने गले लगाया हुआ है। मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली झलक साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘इस मदर्स डे पर हम पिछले कुछ महीनों में रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे थे। हम जानते हैं कि सिर्फ हमने ही नहीं कई अन्य लोगों ने भी ऐसा अनुभव किया होगा। एनआईसीयू में 100 से अधिक दिन गुजारने के बाद, हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई है।’

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!