जोमैटो, पॉलिसी बाजार, नायका व पेटीएम के शेयर इस साल 60% तक गिरे

by sadmin
Spread the love

स्टार्टअप जोमैटो, पॉलिसीबाजार, नायका और पेटीएम के इन शेयरों में 60% तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसके चलते इनके मार्केट कैप में भारी गिरावट आई है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की आशंका जताई जा रही है। शेयर बाजारों में पॉलिसीबाजार (पीबी फिनटेक), नायका (एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर) और पेटीएम (वन 97 कम्यूनिकेशंस) की लिस्टिंग नवंबर 2021 में हुई थी, जबकि जोमैटो के शेयर की ट्रेडिंग बीते साल 27 जुलाई को शुरू हुई थी। इनमें से तीन नायका, पेटीएम और जोमैटो को इसी साल फरवरी में निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में शामिल किया गया था। लेकिन, अब तक इनके निवेशकों को निराशा हाथ लगी है।लिस्टिंग के बाद सबसे बुरी हालत वन 97 कम्यूनिकेशंस की हुई है। नवंबर 2021 से अब तक इसका वैल्यूएशन 75% से ज्यादा घट गया। जोमैटो का मार्केट कैप भी शुक्रवार को आधा से भी कम 47,625 करोड़ रुपए रह गया। साल की शुरुआत में यह 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा था। पॉलिसीबाजार और नायका का वैल्युएशन भी 30-40% घटा है। एनएसई ने फरवरी के आखिर में पेटीएम, नायका और जोमैटो को निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में शामिल किया था। इसका मतलब है कि ये कंपनियां निफ्टी 50 में शामिल देश की बड़ी कंपनियों के ठीक बाद वाली कैटेगरी में आती हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!