चंचलगुडा जेल में NSUI सदस्यों से मिलेंगे राहुल गांधी

by sadmin
Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी वारंगल में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह पूर्व मुख्यंमत्री दामोदरम संजीवैया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राहुल का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के सदस्यों से मिलने का भी कार्यक्रम है। तेलंगाना कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी ने बताया कि राहुल गांधी चंचलगुडा जेल में एनएसयूआई के सदस्यों से मिलेंगे। NSUI कार्यकर्ताओं को हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया गया था। ये कार्यकर्ता राहुल गांधी को विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की इजाजत देने की मांग कर रहे थे। ‘राहुल गांधी वारंगल में रायथू संघर्ष सभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन, वह पूर्व सीएम दामोदरम संजीवैया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वह जेल में 18 अन्य छात्रों के साथ गिरफ्तार एनएसयूआई अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह गांधी भवन में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तारित सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!