बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दरों में की कटौती

by sadmin
Spread the love

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया। दरअसल, बैंक की ओर से एलान किया गया कि होम और कार लोन लेने वालों के लिए वार्षिक आधार पर ब्याज दर को क्रमश: 6.50 फीसदी और सात फीसदी कर दिया गया है। यानी अब होम-कार लोन पर कम ब्याज देना होगा। बैंक ने ब्याज दरों में कमी करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह सुविधा सीमित समय के लिए है और 30 जून 2022 तक लागू रहेगी।

इस संबंध में जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को सीमित अवधि के लिए कार लोन पर ब्याज दरों को घटाकर 7.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत कर दिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!