भारतीय समुदाय के लोगों ने बर्लिन में पीएम नरेन्द्र मोदी का किया स्वागत

by sadmin
Spread the love

तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर गए पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार सुबह जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। पीएम मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्काल्ज से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह कई बिजनेस लीडर्स से भी मिलेंगे। पीएम का यहां एक संबोधन का भी कार्यक्रम है।बर्लिन पहुंचने पर पीएम ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में अपने कार्यक्रम की जानकारी दी है। मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती मजबूत होगी।’पीएम मोदी ने बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। मोदी होटल एडलान केम्पिंस्की पहुंचे। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए गए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!