ऋषभ पंत के लिए लेडी लक बनीं ईशा नेगी

by sadmin
Spread the love

आईपीएल 2022 के 41वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन दिल्ली के खिलाफ कोलकाता की लगातार दूसरी हार रही। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता की टीम आठवें स्थान पर है। इस मैच को देखने के लिए ऋषभ पंत के गर्लफ्रेंड ईशा नेगी भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। वह पंत के लिए लेडी लक साबित हुईं और दिल्ली की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। इसी साल पंत ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ईशा को बर्थडे विश किया था। इस पर रिएक्ट करते हुए ईशा ने पंत को आई लव यू भी कहा था। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पंत ने लगभग दो साल पहले ईशा के साथ छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन में होने की खबरें चल रही हैं। अब तक दोनों में से किसी ने खुलकर इस बारे में बात नहीं की है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!