भ्रष्टाचार मामले में संजय छाबडि़या गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और दीवान हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुवार को मुंबई के कारोबारी संजय छाबडि़या को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि रेडियस डेवलपर्स के छाबडि़या को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जांच में सीबीआइ ने पाया कि कुछ साल पहले डीएचएफएल को राणा कपूर के नेतृत्व वाले यस बैंक से निवेश के रूप में प्राप्त रकम का एक बड़ा हिस्सा रेडियस समूह को डायवर्ट किया गया था।

सीबीआइ ने 2020 में राणा कपूर, डीएचएफएल के कपिल वधावन और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कपूर ने डीएचएफएल को वित्तीय सहायता देने के लिए वधावन के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। सीबीआइ की प्राथमिकी के अनुसार, घोटाला अप्रैल और जून 2018 के बीच शुरू हुआ। उस समय यस बैंक ने डीएचएफएल के अल्पकालिक डिबेंचर में 3,700 करोड़ रुपये का निवेश किया। बदले में, वधावन ने कथित तौर पर डीओआइटी अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को ऋण देकर कपूर और उनके परिवार को 600 करोड़ रुपये की घूस दी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!