रुपये मांगने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटा

by sadmin
Spread the love

बिलासपुर। बिजली बिल जमा करने के लिएरुपये मांगने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की आंखों में मिर्च पावडर डालकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद घायल ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाले सोहन खांडे रोजी-मजदूरी करते हैं। बुधवार की रात आठ बजे वे काम से लौटे।इसके बाद वे अपने बड़े भाई लोकेश और छोटे भाई बलराम खांडे से बिजली का बिल जमा करने के लिएरुपये मांगे।रुपये नहीं देने पर उन्होंने मीटर से अपने भाइयों का कनेक्शन काट दिया। इस पर लोकेश ने उनकी आंखों में मिर्च का पावडर डालकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसकी पत्नी गिरजा, छोटा भाई बलराम और उसकी पत्नी सहोद्रा ने भी मारपीट की। सोहन की बहन इंदु और मां सुमित्रा ने बीच-बचाव किया। उपचार के बाद सोहन ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!