गृह मंत्रालय के पास 10.69 लाख से अधिक यौन अपराधियों का ब्यौरा

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में 10.69 लाख से अधिक यौन अपराधियों का ब्यौरा जमा किया है। इस तरह के जुर्म के नए मामलों की जांच के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इन अपराधियों की जानकारी जिस समय चाहिए, वह तत्काल उपलब्ध है। मंत्रालय की 2020-21 के लिए वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय यौन अपराधी डेटाबेस (एनडीएसओ) के पास देश में 10.69 लाख से अधिक यौन अपराधियों के आंकड़े हैं,जिससे जांच अधिकारियों को आदतन यौन अपराधियों पर नजर रखने तथा इसतरह के मुजरिमों के खिलाफ एहतियाती कदम उठाने में मदद मिलती है। डेटाबेस में उन सभी यौन अपराधियों की जानकारी है जिन्हें बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, महिलाओं के उत्पीड़न और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत दोषी करार दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें अपराधियों के नाम, पते, उनकी तस्वीरें, पहचान पत्र, फिंगरप्रिंट आदि विवरण हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘एनडीएसओ सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है और यह यौन अपराधों के मामलों में पृष्ठभूमि का सत्यापन करने तथा त्वरित पहचान करने में मददगार होता है।’’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!