दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, आखिरी समय में लिया चॉकलेट का आंनद

by sadmin
Spread the love

टोक्यो । दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन हुआ। केन दुनिया के अब तक की सबसे जीवित बुजुर्ग व्यक्ति थीं। केन की मृत्यु पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी ट्वीट कर दुख जताया। बता दें कि केन का नाम जीवित सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था।  जानकारी के मुताबिक, केन का जन्म 2 जनवरी, 1903 को जापान के दक्षिण-पश्चिमी फुकुओका क्षेत्र में हुआ था। जिस साल केन का जन्म हुआ था उसी साल मैरी क्यूरी पहली महिला बनी थीं, जिन्हें नोबल पुरस्कार मिला था।

रिपोर्ट के अनुसार, केन अपनी अंतिम समय तक बिल्कुल स्वस्थ रहीं। साल 1922 में केन की शादी हुई थी और उनके अपने चार बच्चे थे, जिसमें से एक बच्चे को उन्होंने गोद लिया था। कम उम्र में उन्होंने नूडल की दुकान और चावल के केक की दुकान चलाती है।  हालांकि पिछले कुछ समय से वह नर्सिंग होम में रह रही थीं। आखिरी समय में उन्होंने बोर्ड गेम का आनंद लिया और गणित के कई कठिन सवालों को भी हल किया इतना ही नहीं उन्होंने अंतिम समय में चॉकलेट और सोडा का भी आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!