स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल अंतरिक्ष यात्रियों लेकर सुरक्षित लौटा

by sadmin
Spread the love

सोमवार को एक ओर जहां एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया है। दूसरी तरफ स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती पर सुरक्षित वापसी की। यह कैप्सूल Axiom-1 मिशन के तहत एक प्राइवेट क्रू को लेकर अटलांटिक महासागर में फ्लोरिडा के नजदीक उतरा। मिशन की कामयाबी के बाद कंट्रोलर ने लाइवस्ट्रीम के जरिए क्रू मेंबर का स्वागत करते हुए कहा- वापस पृथ्वी पर स्वागत है। मस्क की स्पेसएक्स कंपनी का पूरा नाम स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन है। एक एक प्राइवेट स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सर्विस कंपनी है जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया में है। 1 अप्रैल को लॉन्च किए गए Axiom-1 मिशन के लिए 8 दिन तय थे। लेकिन, अटलांटिक महासागर और मैक्सिको की खाड़ी में बारिश की वजह से मिशन की वापसी को कई बार टालना पड़ा। इसके बाद SpaceX और NASA ने Axiom के साथ बातचीत कर वापसी के प्लान को 24 अप्रैल तक टाल दिया था। मौसम सुधरते ही 15 दिन बाद रविवार को क्रू ड्रैगन कैप्सूल के जरिए इंटरनेशनल स्पेसस्टेशन से रवाना हो गया। इस मिशन की कमान NASA के रिटायर्ट अंतरिक्ष यात्री माइकल लोपेज-एलेग्रिया के हाथ में थी। इसके अलावा पायलट के तौर पर लैरी कॉनर, मिशन एक्सपर्ट मार्क पैथी और इजराइली लड़ाकू पायलट एयटन स्टिब्बे भी इस मिशन में शामिल थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!