सचिन तेंदुलकर की बेटी बॉलीवुड में करेंगी एंट्री

by sadmin
Spread the love

किक्रेटर सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर पॉप्यूलैरिटी के मामले में अपने पिता से कम नहीं हैं। अपनी खूबसूरती के कारण वह हमेशा लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब होती हैं। फैंस के मामले में भी सारा काफी आगे हैं, सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उन्हें एक मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अब सारा से जुड़ी एक ताजा अपडेट आई है कि वह बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली है और जल्द ही डेब्यू करेंगी।सारा तेंदुलकर के फैंस लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि अब वह सारा को सिल्वर स्क्रीन पर भी देख पाएंगे। वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की माने तो सारा के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि वह बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं। सूत्र ने कहा, “सारा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। उन्हें अभिनय में बहुत दिलचस्पी है और वह एक्टिंग क्लासेज भी ले रही हैं क्योकि उन्होंने कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट भी किए हैं। सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की है। हालांकि सारा की दिलचस्पी ग्लैमर वर्ल्ड में अपना करियर बनाने में है।”

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!