नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए माफिया राज को जिम्मेदार ठहराया।

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कि पार्टी का नवीनीकरण करना होगा। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए माफिया राज को जिम्मेदार ठहराया। सिद्धू ने कहा, “डंके की चोट पर कहूंगा कि कांग्रेस 5 साल के माफिया राज की वजह से हारी। मैं इस माफिया राज के खिलाफ लड़ता रहा। यह लड़ाई सिस्टम के खिलाफ थी। कुछ लोगों का धंधा था, जो राज्य को दीमक की तरह खा रहा था। इसमें सीएम भी शामिल थे। सिद्धू इससे पहले भी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर ले चुके हैं। अवैध रेत खनन का मामला सामने आने से बाद से सिद्धू लगातार चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोल रहे हैं। चन्नी के अलावा वह पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी माफिया राज को बढ़ावे देने के आरोप लगाते रहे हैं। मालूम हो कि कांग्रेस हाईकमान ने पिछले साल कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटा दिया था और चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान को रबर का गुड्डा करार दिया है। कांग्रेस नेता ने विपक्ष के उस आरोप को भी सही ठहराया कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व में पंजाब में सरकार चला रही है। सिद्धू ने यह भी दावा किया कि भगवंत मान के सत्ता की गद्दी पर बैठने के बाद कानून व्यवस्था में भारी गिरावट देखने को मिली है। पंजाब में कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने कहा कि मान सरकार के अधीन राज्य की कानून व्यवस्था में तेजी से गिरावट आ रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में राज्य में 40 लोगों की हत्या हुई है। सिद्धू ने सवाल किया, ‘क्या वह (भगवंत मान) पंजाब की चिंता करते हैं? उन्होंने कहा, ‘रब्बर का गुड्डा’ पंजाब का मुख्यमंत्री बन गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!