अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर पुतिन ने कहा, दुश्मन को दो बार सोचना होगा

by sadmin
Spread the love

मास्को । यूक्रेन के साथ चल रही जंग के बीच रूस ने नाटो और खासकर अमेरिका को अपनी ताकत दिखाई है। रुस-यूक्रेन जंग के बीच रूस ने ऐसा महाविनाश हथियार तैयार किया है, जो रूस के दुश्मन को पलक झपकते ही तबाह कर देगा। एक ऐसा मिसाइल जो दुनिया के किसी भी हिस्से में तबाही का मंजर ला सकता है। रूस के इस महाविनाश हथियार का नाम सरमत है। रूस ने न केवल मिसाइल का सफल परीक्षण किया बल्कि पुतिन ने परीक्षण के बाद दुश्मनों को धमकी भी दी। रूस ने सरमत अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। माना जा रहा है, कि मिसाइल दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक है। हालांकि अमेरिका ने रूसी मिसाइल टेस्ट को रूटीन बताकर कहा कि यह खतरा नहीं है। लेकिन पुतिन ने साफ-साफ चेतावनी देकर कहा कि अब दुश्मनों को दो बार सोचना होगा।

दुनिया के किसी भी टारगेट को हिट कर सकती है। मिसाइल में दुनिया के किसी भी शहर का नामोनिशान मिटाने की ताकत है। इस मिसाइल की रेंज 18000 किलोमीटर है, ये आईसीबीएम अपने साथ 10,000 से ज्यादा न्यूक्लियर वारहेड लेकर जा सकती है। यह न्यूक्लियर वारहेड्स 10 जगह पर गिराए जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार मिसाइल को बनाने की शुरुआत साल 2000 में ही शुरू कर दी गई थी। इस मिसाइल को खास इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी धोखा दे सकता है। मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने मिसाइल की ताकत से दुनिया को रूबरू करवाते हुए कहा कि सरमत का वजन 2 हजार टन से ज्यादा है, ये दुनिया के किसी भी कोने में हमला करने में सक्षम है। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि सरमत से रूसी आर्म्ड फोर्स को ताकत मिलेगी। ये रूस को बाहरी खरतों से बचाएगा और हमारे देश को धमकी देने वाले लोगों को दो बार सोचने पर मजबूर कर देगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!