माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य के खुशहाली की कामना

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने छतीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में स्तिथ माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर जनता की खुशहाली की कामना की।  जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले से होकर  बहने वाली पवित्र नदी संकनी और डंकनी के पवित्र समागम स्थल पर विराजमान माँ दंतेश्वरी के दर्शन मात्र से ही सुखद अनुभूति होती है।  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की पावन धरा पर स्थित सुप्रसिद्ध मंदिर जगत जननी माँ अम्बे जगदम्बे दंतेश्वरी माई के दर्शन करने दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु  आते हैं। उनके दर्शन कर मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। दरअसल श्री वर्मा अपने अभिन्न मित्रों बिलासपुर जिले के वरिष्ठ नेता दिलेन्द्र कौशिक, गरियाबंद जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू के साथ  छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा की छोटी बहन की शादी में शामिल होने व दंतेवाड़ा निवासी शशिकांत झा एवं  रविशंकर सनाढ्य  के घर उनका कुशलक्षेम जानने  के साथ साथ जगत जननी मां दंतेश्वरी  के दर्शन करने के मकसद से तीन दिवसीय दौरे के तहत बस्तर प्रवास पर गए थे। इस दौरान उन्होंने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर खुशहाल छत्तीसगढ़ एवं समृद्धि भारत देश की मनोकामना की।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!