चेन्नई के खिलाफ मैच में अर्जुन को मिल सकता है मौका

by sadmin
Spread the love

आईपीएल 2022 में शुरुआती छह मैच हारकर मुंबई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस टीम को लगभग हर मैच जीतना जरूरी है। इस सीजन मुंबई की हार में सबसे बड़ा योगदान खराब गेंदबाजी का है। मुंबई का कोई भी गेंदबाज इस सीजन कमाल नहीं कर पाया है। बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन वो भी ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं। इसके बाद मुंबई की टीम अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकती है। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और नेट्स में बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। 22 साल के अर्जुन अब तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेले हैं, लेकिन मुंबई की टीम ने पिछली नीलामी में भी उन्हें खरीदा था। इस बार रोहित शर्मा उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। मेगा ऑक्शन में मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख की कीमत पर खरीदा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!