सचिन पायलट ने पार्टी में भविष्य की भूमिका को लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात की

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने पार्टी में भविष्य की भूमिका को लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब खबरें हैं कि सचिन पायलट ने अशोक गहलोत की जगह खुद को मुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है। सूत्रों ने बताया कि बैठक राजस्थान और पार्टी में सचिन पायलट की भविष्य की भूमिका को लेकर थी। कांग्रेस अगले साल राज्य में चुनाव की तैयारी कर रही है। इससे पहले सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री थे। लेकिन 2020 में जब उन्होंने पार्टी से बगावत की तो, उन्हें दोनों पदों से हाथ धोना पड़ा।

पिछले दो साल में कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं, ऐसे में राहुल गांधी के सबसे करीबी सहयोगियों की बात आती है तो अब केवल सचिन पायलट ही बचे हैं। क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह जैसे नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।

सचिन पायलट ने गांधी परिवार को स्पष्ट कर दिया है कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। जब कांग्रेस ने 2018 का राजस्थान चुनाव जीता था, तब उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था। उनकी जगह अनुभवी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके दो साल बाद उन्होंने अपने समर्थक 18 विधायकों को लेकर दिल्ली में ढेरा डाल लिया, हालांकि, उन्हें फिर मनाया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!