पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी, तीन लोगों को गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

रांची । गिरिडीह में निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोप में गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जुलूस गांडेय प्रखंड के एक मुखिया प्रत्याशी साकिर हुसैन की ओर से निकाला गया था। कुछ देर बाद जुलूस का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें कुछ लोग पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के कान खड़े हो गए। गुरुवार सुबह साकिर हुसैन और उसके दो समर्थकों आसिफ एवं सुहैब को गिरफ्तार कर लिया गया।

गांडेय अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त मैजिस्ट्रेट ने तीनों के खिलाफ गांडेय थाने में एफआईआर दर्ज है। बताया जा रहा है,कि आरोपी मुखिया प्रत्याशी का नामांकन रद्द किए जाने लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग से परामर्श मांगा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!