सोने-चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट

by sadmin
Spread the love

मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी के बीच कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई।  सोने की कीमत 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 53,219 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी मामूली 0.02 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत 69,962 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!