आईपीएल 2022 में कोरोना का दूसरा मामला आया सामने

by sadmin
Spread the love

दिल्ली की टीम में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। टीम के फिजियो पैट्रिक फरहात के बाद एक खिलाड़ी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद टीम के सभी सदस्यों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है।दोनों मामले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। पहले दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहात कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद टीम के एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सभी सदस्यों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी खिलाड़ियों को दो दिन तक होटल में ही रखा जाएगा और इस दौरान सभी का टेस्ट होगा। कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इस वजह से दिल्ली और पंजाब के बीच 20 अप्रैल को होने वाला मैच भी स्थगित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!