रिलीज से एक दिन पहले आया ‘केजीएफ 2’ का नया गाना ‘सुल्तान’

by sadmin
Spread the love

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ कल रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले फिल्म का गाना सुल्तान रिलीज  किया गया है, जिसमें यश की दमदार एक्टिंग और बढ़िया लुक्स देखने को मिल रहे हैं। फैंस को भी ये गाना काफी पसंद आ रहा है। लंबे इंतजार के बाद साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ कल रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही धमाल मचा दिया है। इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही लगाया जा सकता है। हाल ही में फिल्म का एक गाना ‘सुल्तान’ रिलीज किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

‘केजीएफ चैप्टर 2’ का गाना ‘सुल्तान’ फिल्म की रिलीज से एक दिन ही पहले आया है। इस गाने में रॉकी यानी यश दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। हिंदी में रिलीज इस गाने के बोल भी काफी आकर्षक है। इस गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। इस गाने को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि कल के दिन भारतीय सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा। वहीं, एक ने लिखा कि गाने में ना रोमांस है और ना ही ये आइटम सॉन्ग है, बस एक दोस्ती और दमदार एक्टिंग है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!