पीएम मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी बधाई

by sadmin
Spread the love

पाकिस्तान में लंबे वक्त से चल रहे सियासी घमासान के बाद, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ देश के नए प्रधानमंत्री चुने गए।‌ उन्होंने सोमवार को देश के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने पीएम शरीफ से कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए, उन्हें कुछ नसीहत भी दी।

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘एच ई मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।’

वहीं इससे पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने पीएम पद के लिए चुने जाने के बाद, नेशनल एसेंबली में विदेश नीति को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन यह कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना संभव नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!