जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी ने कुछ दिन पहले जवानों पर किया था हमला

by sadmin
Spread the love

श्रीनगर | मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और दूसरा आतंकवादी फंस गया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मारा गया आतंकवादी हाल ही में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के हवाले से ट्वीट किया, “हाल ही में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले में शामिल एक आतंकवादी, श्रीनगर मुठभेड़ में मारा गया और दूसरा फंसा हुआ है। मुठभेड़ जारी है।”

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, मुठभेड़ शुरू हो गई।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!