​​​​​​​गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने शिवरीनारायण में किया तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ

by sadmin
Spread the love

रायपुर.छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजे डॉ राम सुंदर दास महंत ने आज शिवरीनारायण के मेला मैदान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बोधराम कंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला, एस पी डा अभिषेक पल्लव उपस्थित थे। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिवरीनारायण और जांजगीर-चांपा जिले के लिए गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमें पहले राज्य स्तरीय मानस प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल का दिन सभी के लिए शुभ दिन होगा। जब मुख्यमंत्री बघेल राम वन गमन परिपथ के विभिन्न विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। डॉ राजेश्री महंत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साधुवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मानस मंडली प्रतियोगिता के माध्यम से ग्राम, विकास खंड, ज़िला और राज्य स्तर पर आयोजन कर श्रीराम के जीवन चरित्र और उनकी संस्कृति को गांव के चौपालों से जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने 10 अप्रैल को महानदी, जोक और शबरी नदी के संगम स्थल शिवरीनारायण में राम वन गमन परिपथ के कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उपस्थित होने का आग्रह किया। उन्होंने 10 अप्रैल को कार्यक्रमों की तैयारी के लिए जिला प्रशासन को साधुवाद दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत शिवरीनारायण अध्यक्ष अंजनी तिवारी, नवागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति देवी सिंह, खरौद नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद गण, कमलेश सिंह, पुरेन्द्र तिवारी, सुशांत सिंह, शेषराज हरबंस, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!