आईपीएल 2022 के 15वें मैच में लखनऊ ने दिल्ली को छह विकेट से हराया

by sadmin
Spread the love

आईपीएल 2022 के 15वें मैच में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने दिल्ली को हराकर इस सीजन लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में लखनऊ ने दिल्ली को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही यह टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ चुकी है। पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ ने दिल्ली को 149 रन पर रोका फिर चार विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। लखनऊ चार में से तीन मैच जीत चुकी है। वहीं दिल्ली को तीन में से दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच जीतने के बाद लखनऊ के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। मैच के बाद टीम के फिजियो ने अंग्रेजी में गाना गाया और सभी खिलाड़ियों ने उनका साथ दिया। इस दौरान क्रुणाल पांड्या ने जमकर मस्ती की। यहां हम इस मैच से जुड़ी ऐसी ही रोचक तस्वीरें दिखा रहे हैं।  

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!