अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और सचिव एवं प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. एस.भारतीदासन ने जिले के गौठानों का लिया जायजा

by sadmin
Spread the love

गौठानों में संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों का किया अवलोकन

स्वसहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा कर

नियमित आय अर्जित करने किया प्रोत्साहित

रायपुर.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने आज अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और सचिव एवं प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ.एस.भारतीदासन ने जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम घीना, खपराभाट, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सल्हाईटोला, बालोद विकासखण्ड के ग्राम बरही, ग्राम दर्रीटोला और ग्राम सांकरा(क) के गौठानों में पहुॅचकर वहॉ की व्यवस्था और स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने स्वसहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा कर उनके स्वावलंबन के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम परसदा(डं.), डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम नर्राटोला और बालोद विकासखण्ड के ग्राम बघमरा में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा किया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव इस अवसर पर मौजूद थे।अपर मुख्य सचिव साहू और सचिव एवं प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. भारतीदासन ने ग्राम घीना के गौठान में स्वसहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा कर वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, विक्रय तथा आमदनी की जानकारी ली। उन्होंने वहॉ दोना पत्तल निर्माण तथा मुर्गीपालन का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत नियमित गोबर खरीदी तथा वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण जारी रखें। उन्होंने डौण्डीलोहारा के जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्वसहायता समूहों की सदस्यों को आयमूलक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए विधिवत प्रशिक्षण दिलाएॅ और गौठानों का नियमित भ्रमण करें।ग्राम खपराभाट के गौठान में अपर मुख्य सचिव साहू और सचिव एवं प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. भारतीदासन ने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, मशरूम उत्पादन, मुर्गीपालन, मछलीपालन, दोना पत्तल निर्माण तथा सामुदायिक बाड़ी में सब्जी उत्पादन, चारा उत्पादन कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने वहॉ बिजली तथा पानी की व्यवस्था की जानकारी ली। समूह की सदस्यों ने वर्मी कम्पोस्ट तथा सब्जी उत्पादन से हुए आमदनी की जानकारी दी। ग्राम सल्हाईटोला के गौठान में भी उन्होंने स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का अवलोकन कर समूह की सदस्यों को नियमित रूप से आयमूलक गतिविधियॉ संचालित कर आय अर्जित करने प्रोत्साहित किया।बालोद विकासखण्ड के ग्राम बरही, दर्रीटोला और सांकरा(क) के गौठान में अपर मुख्य सचिव साहू और सचिव एवं प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. भारतीदासन ने भ्रमण के दौरान स्वसहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा कर आयमूलक गतिविधियों से आमदनी की जानकारी ली। उन्होंने वहॉ संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने समूहों की सदस्यों को लगनपूर्वक कार्य कर आय में वृद्धि करने प्रोत्साहित किया।

जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव साहू और सचिव एवं प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. भारतीदासन ने ग्राम परसदा(डं.), ग्राम नर्राटोला और ग्राम बघमरा में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर शुद्ध जल की उपलब्धता जानकारी ली। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय समय सीमा में तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से जिले के सभी स्वीकृत कार्यों को पूरा कराएॅ। पाईप लाईन लगाए जाने के साथ ही नल कनेक्शन भी प्रदान करें ताकि लोगों को नल के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध हो सके।

निर्माणाधीन सी-मार्ट का किया अवलोकन

जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन सी-मार्ट का अवलोकन अपर मुख्य सचिव साहू और सचिव एवं प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. भारतीदासन ने किया। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सी-मार्ट स्थापना के संबंध में उन्हें जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!