विकेट लेने के मामले में उमेश यादव टाप पर

by sadmin
Spread the love

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अब तक हुए मुकाबलों में बल्ले और गेंद का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है। इस सीजन में अब हुए मैचों की बात करें तो यहां कुछ टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर भी खड़ा किया है तो कुछ 128 जैसे लो स्कोर पर भी आउट हुए हैं। इसलिए हर बार की तरह इस बार भी गेंदबाजों में पर्पल कैप को लेकर होड़ मची हुई है।

वर्तमान में इस सूची में वो गेंदबाज टाप पर है जिसे मेगा आक्शन के पहले दिन खरीददार तक नहीं मिला था। कोलकाता की तरफ से खेल रहे उमेश यादव 3 मैचों में 8 विकेटों के साथ लीड कर रहे हैं। इसमें से 4 विकेट तो उन्होंने एक ही मैच में हासिल किया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर लखनऊ के गेंदबाज आवेश खान पहुंच गए हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने आइपीएल में करियर की बेस्ट गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके। अब वे 7 विकेटों के साथ उमेश यादव के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर भी एक भारतीय गेंदबाज ही है। राहुल चाहर 6 विकेटों के साथ इस नंबर पर बने हुए हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान के युजवेंद्र चहल 5 विकेटों के साथ बने हुए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!