आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में आपात स्थिति के बीच सेंट्रलबैंक के गवर्नर ने दिया इस्तीफा

by sadmin
Spread the love

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका इस समय अपनी आजादी के बाद सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को अपने भाई और वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के साथ ही नये वित्त मंत्री की नियुक्ति कर दी है। उनकी जगह अली साबरी को नियुक्त किया गया है जो रविवार रात तक न्याय मंत्री थे। जी एल पेरिस को विदेश मंत्री जबकि दिनेश गुणावर्धने को नये शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। जॉन्सटन फर्नांडिस को नये राजमार्ग मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। इससे पहले पूर्व विदेश मंत्री बेसिल अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोषसे राहत पैकेज हासिल करने के लिए अमेरिका जाने वाले थे। सत्तारूढ़ श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना गठबंधन के भीतर नाराजगी का वह केंद्र थे।

इन घटनाक्रम के बीच सेंट्रल बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड काबराल ने भी अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। काबराल ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफा देने के संदर्भ में मैंने गवर्नर के पद से आज इस्तीफा दे दिया है। उन पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) संरचनात्मक समायोजन सुविधा के जरिए श्रीलंका के आर्थिक राहत मांगने पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाया गया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!