CUET 2022 : रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, इस महीने में हो सकती है परीक्षा

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली।   कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 (CUET 2022) की रजिस्ट्रेशन तारीख में बदलव किया गया है। अब CUET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन 06 अप्रैल से शुरू होंगे , NTA ने पहले रजिस्ट्रेशन 02 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की थी जानकारी के अनुसार अब CUET 2022 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in  पर जारी किये जाएंगे जिसके बाद आवेदक इसे भर सकेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पिछले दिनों रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 02 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन किसी कारण से इसमें बदलाव  किया गया है। अब आवेदक 06 अप्रैल 2022 से 06 मई 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। हालाँकि NTA ने अभी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET 2022 की परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई महीने में परीक्षा हो सकती है। उधर यूजीसी (UGC) के चेयरमैन ममीदला जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने 25 विश्व विद्यालयों के वाइस चांसलर्स से CUET 2022 के विषय में चर्चा की और सभी ने BA, Bsc, BCom साहिर अन्य कार्यक्रमों के लिए भी इसपर सहमति जताई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!