एक्शन हीरो ब्रूस विलिस ने फिल्मों को कहा अलविदा

by sadmin
Spread the love

हॉलीवुड के एक्शन हीरो ब्रूस विलिस के परिवार ने बुधवार को घोषणा की कि अभिनेता एक गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की वजह से अपना एक्टिंग करियर छोड़ रहे हैं अभिनेता अफेजिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बारे में अभिनेता के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी करते हुए विलिस के संन्यास की घोषणा की।

परिवार ने बताया कि ब्रूस विलिस अफेजिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिससे स्पीच को व्यक्त करने या समझने की क्षमता काफी कम हो जाती है। ब्रूस विलिस की बेटी, रुमर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक संयुक्त बयान साझा किया जिसमें लिखा, ब्रूस के फैंस के लिए, एक परिवार के रूप में हम यह साझा करना चाहते हैं कि हमारे प्यारे ब्रूस कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हाल ही में उनके अफेजिया से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। यह बीमारी उनके बोलने, लिखने और भाषा को समझने की क्षमता को प्रभावित कर रही है। इसके परिणाम स्वरूप और बहुत सोच- विचार कर ब्रूस ने अपने अभिनय करियर को छोड़ने का फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!