एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी और ऋत्विक धनजानी फिल्म ‘अरेंज्ड’ में दिखेंगे साथ

by sadmin
Spread the love

एमएक्स प्लेयर की चर्चित वेब सीरीज आश्रम में बबीता का किरदार निभाकर चर्चा में आयीं एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी अब एक शादी की तैयारी कर रही लड़की के किरदार में नजर आएंगी। उनका यह किरदार शॉर्ट फिल्म अरेंज्ड में नजर आएगा, जिसमें उनके साथ जाने-माने कलाकार ऋत्विक धनजानी नजर आएंगे।

अरेंज्ड का प्रीमियर 25 मार्च को अमेजन के शॉपिंग ऐप पर मौजूद मिनी-टीवी पर किया जा रहा है, जिसके लिए किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। शॉपिंग ऐप पर जाकर मिनी-टीवी सेक्शन में फिल्म मुफ्त देखी जा सकती है। ‘अरेंज्ड’ ऋचा (त्रिधा चौधरी) और तरुण (ऋत्विक धनजानी) की कहानी है, जो अपने माता-पिता की मौजूदगी में यह पता लगाने के लिए मिलते हैं कि क्या वे अरेंज मैरिज के लिए अनुकूल हैं। बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे के बारे में नई चीजें खोजते हैं, जो उनके लिए बिल्कुल नया है। क्या इस नई जानकारी से दोनों जुड़ेंगे या उन्हें झटका लगेगा? ‘अरेंज्ड’ ऐसे युवा भावी जोड़ों के जीवन पर प्रकाश डालता है, जो कुछ बाधाओं और अनिश्चितताओं के बीच अपना रास्ता खोजते हैं।

शॉर्ट फिल्म का निर्माण टेरीबली टाइनी टेल्स ने किया है, जबकि निर्देशन रितेश मेनन का है। ऋत्विक धनजानी पवित्र रिश्ता शो में अर्जुन का किरदार निभाकर चर्चा में आये थे। छोटे पर्दे पर उन्होंने काफी काम किया है और धारावाहिकों के अलावा रिएलिटी शोज में भी नजर आते रहे हैं। कार्टेल वेब सरीजी में ऋत्विक मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थे। इस सीरीज का निर्माण एकता कपूर ने किया था। वहीं, त्रिधा भी ओटीटी स्पेस का जाना-पहचाना चेहरा हैं। आश्रम के अलावा उन्होंने दहलीज, बंदिश बैंडिट्स जैसे शोज किये हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!