बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन

by sadmin
Spread the love

23 मार्च को अभिनेता एक शो की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनकी अचानक ही तबीयत खराब हो गई। सेट पर ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन अभिषेक चटर्जी अस्पताल जाने की बजाय घर चले गए। उसके बाद अभिनेता के परिवार वालों ने डॉक्टर को बुलाया और फिर अभिषेक का इलाज किया गया। लेकिन देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

अभिनेता के निधन के बाद इस इंडस्ट्री के कलाकर गहरे सदमे में हैं। लाबोनी सरकार, गौरव रॉय चौधरी, ट्रिना साहा, कौशिक रॉय और कई अन्य कलाकार ने अभिनेता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमारे युवा अभिनेता अभिषेक चटर्जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अभिषेक अपने प्रदर्शन में प्रतिभाशाली और बहुमुखी थे, और हम उन्हें याद करेंगे। यह टीवी सीरियल्स और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उसके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!