बीरभूम हिंसा पर मोदी ने कहा, आशा करता हूं, ममता सरकार आरोपियों को सजा दिलावएगी

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के बाद हिंसा फैल गई। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने करीब एक दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया।इस हिंसा में 8 लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं। बंगाल में हुई हिंसा पर राजनीति भी छिड़ गई है।

वहीं पीएम मोदी ने बुधवार को घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मैं पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसक वारदात पर दुख व्यक्त करता हूं, अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार, बंगाल की महान धरती पर ऐसा जघन्य पाप करने वालों को जरूर सजा दिलवाएगी।  पीएम ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से भी आग्रह करूंगा कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को, इरतरह के अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को कभी माफ न करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से मैं राज्य को इसके लिए आश्वस्त करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वहां चाहेगी, उन्हें मुहैया कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!