देश भर में कोरोना के 1778 केस, 62 लोगों की मौत

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली। भारत में कोरोना (कोविड-19) के केस में गिरावट का दौर लगातार जारी है। हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान मरीजों की संख्या में मामूली बढ़त देखने को मिली है। बीते 24 घंटे के दौरान 1,778 केस आए हैं। जबकि इस दौरान 62 लोगों की जान गई। इससे पहले मंगलवार को भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,581 नए मामले सामने आए थे। देश में कोरोना से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,10,971 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या इस वक्त 23,087 है। कर्नाटक में कोरोना के 92, आंध्र प्रदेश में 30 और गुजरात में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई। कर्नाटक में कोविड के कारण दो संक्रमितों की मौत हुई है जबकि गुजरात में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। कर्नाटक में कोविड-19 के कुल मामले 39,44,877 हो गए हैं, जिनमें से 39,02,956 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और 1838 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। राज्य में संक्रमण के कारण 40,041 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक, 92 नए मामलों में से 81 संक्रमित बेंगलुरू शहरी क्षेत्र से मिले हैं।

  आंध्र प्रदेश के अमरावती में जारी बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 485 रही गई है। राज्य में कुल मामले 23,19,297 हो गए हैं, जिनमें से 23,04,082 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं तथा 14,730 लोगों की मृत्यु हुई है। अहमदाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 10 नए मरीजों के मिलने के बाद गुजरात में कुल मामले 12,23,790 पहुंच गए हैं तथा एक और संक्रमित की मौत के बाद मृतक संख्या 10,942 हो गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 308 रह गई है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली, दमन और दीव में कोविड का कोई नया मामला नहीं आया है। अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश कोविड से मुक्त हो गया है, क्योंकि वहां कोई भी शख्स संक्रमण का इलाज नहीं करा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!