रायपुर में बड़ा लूटेरों का आतंक

by sadmin
Spread the love

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधों पर लगाम कसने लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले नहीं सोचते। ऐसा ही मामला वीआइपी क्षेत्र में लूटेरों के आतंक का मामला सामने आया है। बाइक चालक को रोककर उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाने में शनि शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शनि का मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिया गया था। घटना का सीसीटीवी वीडियो पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें सब कुछ साफ दिख रहा।
घटना 20 मार्च तड़के सुबह चार बजे की है। बाइक सवार सुबह-सुबह तेलीबांधा से जय स्तंभ की ओर जा रहा था। इस दौरान दो गाडि़यों में आए चार बदमाशों ने घेर कर घेर लिया। पीड़ित से पैसे की मांग करने लगे। नहीं देने पर बाइक सवार को गाड़ी से उतार मारपीट शुरू कर दी। 10 मिनट तक यह सब चलता रहा। लूटेरे मारपीट करते रहे।बाइक चालक खुद को बचाने में लगा रहा। उसके पास रखे बदमाशों ने मोबाइल और पैसे लूट लिए। किसी तरह पीडि़त उनके चंगुल से भागकर खुद को बचाया। लूट की वारदात करने के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने के बाद वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!