दिल्ली में अब होगा एक मेयर, मोदी कैबिनेट ने लगाई मुहर

by sadmin
Spread the love

राजधानी दिल्ली के तीनों निगम को एक करने के बिल पर मंगलवार को मोदी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। अब राजधानी दिल्ली की तीनों निगम एक में मर्ज हो गई हैं और तीनों निगमों का एक ही मेयर होगा। दरअसल, दिल्ली निगम में मार्च में चुनाव होने थे, लेकिन चुनाव को पीछे करते हुए दिल्ली की साउथ, नार्थ  और ईस्ट निगम को एक करने का निर्णय लिया गया है।
दरअसल, दिल्ली में नगर निगम में चुनाव 18 मई से पहले होना है। काफी दिनों से तीनों निगमों को एक में मर्ज करने की प्लानिंग चल रही थी। इसलिए निगम चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान नहीं किया गया था। फिलहाल, अब तीनों निगम को एक कर दिया गया है और जल्द ही नए प्रविधान के तहत कई अहम फैसले होने बाकी है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!