फूलों की खेती करने किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

by sadmin
Spread the love

उत्तर बस्तर कांकेर.कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में अखिल भारतीय समन्वित पुष्प विज्ञान, भारतीय कृषि अनुसंधान निदेशालय द्वारा पोषित आदिवासी उप योजना अंतर्गत व्यवसायिक पुष्पों का पौध प्रबंधन एवं उत्पादन तकनीक विषय पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बीरबल साहू द्वारा फूलों की व्यवसायिक खेती की संक्षिप्त जानकारी कृषकों को दी गई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ टी तिर्की एवं डॉ. समीर ताम्रकर ने फूलों की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान की। डॉ देवशंकर राम, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर द्वारा पुष्पों के प्रवर्धन तकनीक की जानकारी दी गई। केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ सुरेश मरकाम द्वारा गेंदा की उन्नत खेती की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित कृषकों को पुष्प खेती में उपयोगी प्रो ट्रे, पोटाश घोलक जैविक खाद, खुरपी, गेंदा बीज साहित्य सामग्री वितरण किया गया। उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के प्रक्षेत्र पर बीज एवं पौध रोपण आदि का प्रायोगिक प्रदर्शन कराया गया। केन्द्र के वैज्ञानिक उपेन्द्र नाग, डॉ सी एल ठाकुर, डॉ कोमल सिंह केराम, हेमन्त भुआर्य, डॉ छत्रपाल पुहुप, वैशाली वासनिक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में ग्राम चोरिया, लारगांव, अरौद, सिंगारभाठ के कृषक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!