ICC महिला क्रिकेट विश्व कप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया

by sadmin
Spread the love

इंग्लैंड ने भारत को ICC महिला क्रिकेट विश्व कप के 15वें मुकाबले में 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला है। जबकि भारतीय टीम को टूर्नामेंट में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हराया था। इंग्लैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की चार्लोट डीन के सामने घुटने टेक दिए। डीन के 4 विकेट की मदद से इंग्लैंड ने भारत को सिर्फ 134 रन पर ही ढेर कर दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 31.1 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। मेघना और गोस्वामी ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हालांकि नताली साइवर ने तेजी से रन बनाते हुए इंग्लैंड की पारी को संभाला और आउट होने से पहले 46 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। कप्तानी हीथर नाइट ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से मेघना को तीन विकेट, झूलन, गायकवाड और पूजा को 1-1 विकेट मिला।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!